जोगीरा सारा रा रा.. ।।
राहुल जी के देश में देत न केहू साथ
जोगीरा सारा रा रा...।।
भारत जोड़न को चले लिए हाथ में हाथ
लेकिन उपचुनाव में मिलल ने केहू साथ
जोगीरा सारा रा रा..।।
माया चुप है, राहुल बोलें, लालू जी हैं दंग
बाबा जी के राज में न मिला किसी का संग
जोगीरा सारा रा रा..।।
दिल्ली की कुर्सी मिले मची हुई है जंग
सबके अपने स्वार्थ हैं आये न कोई संग
जोगीरा सारा रा रा...।।
ममता दंग बंगाल में यूपी में अखिलेश
आएं कैसे साथ में सबक मन में क्लेश
जोगीरा सारा रा रा...।।
होली के त्यौहार की मची हुई हुड़दंग
नेता जी को देख कर शर्माए खुद व्यंग्य
जोगीरा सारा रा रा..।।
बाबा जी के राज में हुआ विपक्ष नाकाम
भगवा रंग सब पर चढ़ा बोलो जय श्री राम
जोगीरा सारा रा रा..।।
खिला कमल चहुँओर है आया भारत संग
पंजा, झाड़ू, साइकिल, सबकी हालत तंग
जोगीरा सारा रा रा..।।
©✍️अजय कुमार पाण्डेय
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें