दिल तुम्हारा हुआ है।

       दिल तुम्हारा हुआ है।   

मुझे तुमसे बिछड़े जमाना हुआ है
मगर दिल हमेशा तुम्हारा हुआ है।

तेरा गुनगुनाना
वो पलकें झुकाना
मुझे याद अब तक 
तेरा मुस्कुराना
वो लहरा के चलना 
वो गिरना संभलना
हैं याद मुझको  
तेरी हर अदाएं।

ये बीते कहानी जमाना हुआ है
मगर दिल हमेशा तुम्हारा हुआ है।।

वो बरसात में मुझसे
तेरा लिपटना
शर्मा के वापस
मुझी में सिमटना
बदन काँपना पर
लवों का थिरकना
वो तेरी शरारत
वो तेरी अदायें।

यूँ मुश्किल बहुत वो भुलाना हुआ है
मगर दिल हमेशा तुम्हारा हुआ है।

मुझे याद अब भी
हैं सारी वफ़ाएँ
मगर कैसे भूलूँ
जो की थी जफाएँ
उस रात पलकों पे
आँसू का रुकना
मगर कैसे भूलोगे
वो सारी दुआएं।

उसे अब तो गुजरे जमाना हुआ है
मगर दिल हमेशा तुम्हारा हुआ है।।

✍️©️अजय कुमार पाण्डेय
       हैदराबाद
      19नवंबर,2020

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पानी जैसा जीवन अपना

पानी जैसा जीवन अपना पानी जैसा जीवन अपना बह जाए चुपचाप। कभी नदी बन, कभी धार बन धोये सब संताप। पानी जैसा जीवन अपना बह जाए चुपचाप॥ कभी हिमालय क...