श्री राम महिमा।

🙏🌹श्री राम महिमा 🌹🙏     

🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️
   
 ।।दोहा।।

राम नाम के जाप से, मिलती शक्ति अपार।
जो सुमिरै नित नाम ये, मिले ज्ञान भंडार।।

 ।।चौपाई।। 

राम नाम है जीवन नायक, नित्य जपो है शुभ फल दायक।
इससे ही है जीवन सुरभित, सकल विश्व होता है पुलकित।
इनके जप से कष्ट मिटे हैं, रोग दोष संताप छंटे हैं।
हर घर में खुशहाली आती, प्रेम भावना सबमें लाती।
दुःख दरिद्रता दूर मिटे हैं, जो भी इनकी राह चले हैं।
रिश्तों की महिमा समझाई, तब पुरुषोत्तम नाम कहाई।। 

  ।।दोहा।।

इनसे ही जीवन मिला, मिला सभी को ज्ञान।
नीति प्रज्ञ का मार्ग मिला, मिला धर्म को मान।।

 ।।चौपाई।।

झूठ नहीं जीवन में बोले, हर पल सोच समझ कर बोले।
बात कही सो सीधी वाणी, संग चले इनके कल्याणी।
जिसने अपना जीवन वारा, राम नाम का बना सहारा।
जिनकी किरपा यदि मिल जाये, मानस का जीवन तर जाए।
इनसे जग को ज्ञान मिला है, रिश्तों का सम्मान मिला है।
जीवन क्या हमको समझाया, त्याग समर्पण पाठ पढ़ाया।

   ।।दोहा।।

इनकी किरपा से बने, जीवन ये खुशहाल।
इनके ही आशीष से, मिटे सकल अँधकाल।।

   ।।चौपाई।।

धन्य धन्य है भारत भूमी, जिसने राम कृष्ण को जाया।
गीता का उपदेश दिया है, जीवन सार हमें समझाया।
राम राम है नाम अपारा, सकल जगत ने है स्वीकारा।
जिनकी महिमा कही न जाए, लेखनी शब्द कहां से लाए।
इतनी किरपा सब पर करना, अवसाद सकल जगत का हरना।
जीवन सब सुरभित हो जाए, खुशियों की कलियाँ मुस्काए।

   ।।दोहा।।

किरपा जिसपर राम की, जीवन बने महान।
घर घर बाढ़े प्रेम धन, हो सबका सम्मान।।

   ।।चौपाई।।

नाम अनेकों अकथ कहानी, बहु विधि जाए कथा बखानी।
निर्गुण सगुण बिच नाम सुंदर, जपो इसे हो जीवन सुंदर।
राम नाम जपि जागहिं जो भी, छूटहिं प्रपंच बनते योगी।
ब्रह्म सुखहि सब अनुभव कीन्हा, राम नाम रस जीवन पीन्हा।
सच्चे मन से नाम पुकारे, मिटे कुसंकट होहि सुखारे।
ज्ञान ध्यान सब कुछ मिल जाये, सकल मनोरथ भाव जगाए।

    ।।दोहा।।

राम नाम विश्वास है, राम नाम निष्काम।
राम नाम से जग चले, बनते बिगड़े काम।।
राम नाम है बड़ यहां, देता शक्ति अपार।
इससे ही होता यहां, सकल जगत उद्धार।।
राम नाम से प्रीत कर, राम नाम से रीत।
राम नाम से सब मिले, राम नाम से जीत।।

 🕉️सियावर रामचंद्र की जय🕉️
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

 ✍️©️अजय कुमार पाण्डेय
      हैदराबाद
      16अगस्त, 2020

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

प्यार में पीर लें पीर को प्यार दें

 प्यार में पीर लें पीर को प्यार दें एक दूजे को हम इतना अधिकार दें, के प्यार में पीर लें पीर को प्यार दें। एक कसक सी न रह जाये दिल में कहीं, ...