मुक्तक

कहूँ कैसे तुम्हारे बिन हर एक पल जी रहा हूँ मैं।
हैं मिले जो घाव किस्मत से वो कैसे सी रहा हूँ मैं।
तुम्हारी याद नैनों से जब कभी यूँ ही छलक जाये,
है बहुत मुश्किल बता पाना कि कैसे पी रहा हूँ मैं।

लिखे हैं गीत चाहत के मगर मैं गा नहीं पाया।
हृदय में भाव थे कितने मगर मैं कह नहीं पाया।
बहुत कोशिश करी मैंने कि पढ़ लेता कभी आँखें,
मगर जो दर्द था भीतर उसे समझा नहीं पाया।

चाहतों का समंदर तुम्हारे लिये।
प्रीत का सारा अंबर तुम्हारे लिये।
जिंदगी ने जो साँसें अमानत में दी,
उनकी खुशियों का मंजर तुम्हारे लिये।

किये सोलह सभी श्रृंगार वो चौखट निहारेगी।
गायेगी मिलन के गीत प्रीतम को पुकारेगी।
बिछाकर राह में पलकें सभी आहट पे चौँकेगी, 
मगर उम्मीद के दीपक से अँधियारा बुहारेगी।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मुक्तक - छठ

सजा कर अर्ध्य की थाली यहाँ पूजा करेगी वो। जला कर आस्था के दीप यहाँ पूजा करेगी वो। सूरज की प्रथम किरणों का हर आशीष पाने को, ओढ़ विश्वास की चाद...