जीवन जीना एक कला है।

जीवन जीना एक कला है।  

जीवन जीना एक कला है
भाव जताना एक कहानी।
कहीं कभी दीवाना कहता
और कहीं कोई दीवानी।।

तिनका तिनका जोड़ जाड़ कर
सपनों का महल बनाया है
आशाओं, इच्छा के मोती
से इसको आज सजाया है।

उम्मीदों के दामन में फिर
नित सपनों की नई कहानी।
जीवन जीना एक कला है
भाव जताना एक कहानी।।

कदम कदम पर कितनी बातें
भीतर कितने ही जज्बातें
मौन कहीं आवाज कहीं है
और कहीं हँसती बारातें।

नित नूतन संबंधो की
कहती सुनती एक कहानी।
जीवन जीना एक कला है
भाव जताना एक कहानी।।

विपरीत परिस्थिति से लड़ना
पुण्य पंथ पर आगे बढ़ना
अजय भाव अंतस में भरकर
उच्च शिखर तक कोशिश करना।

हार जीत के भाव से परे
प्रस्तुति की दुनिया दीवानी।
जीवन जीना एक कला है
भाव जताना एक कहानी।।

✍️©️अजय कुमार पाण्डेय
      हैदराबाद
      21जनवरी, 2021






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

राम-नाम सत्य जगत में

राम-नाम सत्य जगत में राम-नाम बस सत्य जगत में और झूठे सब बेपार, ज्ञान ध्यान तप त्याग तपस्या बस ये है भक्ति का सार। तन मन धन सब अर्पित प्रभु क...