मुक्तक

भाव बन गीत नयनों से बहने लगे।
सभी कहे-अनकहे भाव कहने लगे।
किसी और साथ की फिर जरूरत नहीं,
भाव और गीत जब साथ रहने लगे।

जब मिला साथ तेरा महकने लगे।
मौन जो भाव थे वो चहकने लगे।
अब नशे की मुझे कुछ जरूरत नहीं,
बिन पिये ही कदम ये बहकने लगे।

दर्द को प्रेम ने ऐसा जीवन दिया।
प्रेम को दर्द ने अपना मन जब दिया।
प्रेम का दर्द से ऐसा रिश्ता रहा,
छोड़ कर तन यहाँ दोनों ने मन जिया।

दूरियों को खतम साथ ने कर दिया।
शाम को सुरमई आपने कर दिया।
इक कसक सी कहीं रह गयी जो यहाँ,
दूर सब आपकी बात ने कर दिया।

मोहब्बत की कहानी के पन्ने कम नहीं होंगे।
दिलों की राजधानी में दिवाने कम नहीं होंगे।
यूँ मिलेंगे चाहने वाले हजारों इस कहानी में,
मगर उस कहानी में कहीं भी हम नहीं होंगे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग़ज़ल - आँखें भींग जाती हैं

ग़ज़ल - आँखें भींग जाती हैं  तुझे यादों में मिलता हूँ तो आँखें भीग जाती हैं तुझे मैं ख़त में लिखता हूँ तो आँखें भीग जाती हैं ​ तेरा चेहरा ही ब...