श्री राम स्तुति

श्री राम स्तुति

श्री राम राष्ट्र नायकम, पुण्य भाव दायकम,
समस्त पाप नाशकम, पुण्यता प्रदायकम।

समस्त भाव भंगिनम,  सदैव प्रेम संगिनम,
नमामि प्रेम सागरम, नमामि मोक्ष नागरम।

समस्त पुण्य रक्षनम, सदैव पाप भंजनम
कोदण्ड हस्त धारिकम, भुवो पाप तारकम।

ललाट शोभि चंदनम, स्वभाव श्रेष्ठ वन्दनम,
सदैव धर्म धारणम, नमामि राम ईश्वरम।

समस्त लोक नंदनम, दृगान्त नेह भंगिनम,
गुणाधिपति सुखाकरम, सदैव जन कृपाकरम।

प्रचंड जलधि सायकम, जटायु मुक्ति दायकम,
स्वभाव स्नेह दुर्लभम, नमामि राम वल्लभम।

दसशीष दंभ भंजनम, कृतज्ञ भव देवतम,
सत्य धर्म स्थापनम, नमामि राम ईश्वरम।

जयति-जयति रघुनंदनम, कोटि-कोटि वंदनम,
समस्त विश्व पूजितम, नमामि राम ईश्वरम।

©✍️अजय कुमार पाण्डेय
        हैदराबाद
        22 सितंबर, 2024

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

प्यार में पीर लें पीर को प्यार दें

 प्यार में पीर लें पीर को प्यार दें एक दूजे को हम इतना अधिकार दें, के प्यार में पीर लें पीर को प्यार दें। एक कसक सी न रह जाये दिल में कहीं, ...