दोहे

चुनाव परिणाम पर कुछ दोहे--

संस्कारों के समर में, दिया श्रेष्ठ परिणाम।
अतिवादी व्यवहार का, भला करेंगे राम।।

🌺🌺🌺🌺🌺🌺

अति की बोली बोलकर, पहुँचाई थी चोट।
जनता ने समझा दिया, नीयत में थी खोट।
(पनौती)
🌹🌹🌹🌹🌹🌹

जनता के विश्वास का, रख न सके जो मान।
जनता ने उनको दिया, सदा उचित परिणाम।।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁

सत्य सनातन सर्वदा, कहे देव इक बात।
राष्ट्रप्रेम सर्वोपरि, करें न कोई घात।।

🙏🙏🙏🙏🙏🙏

✍️अजय कुमार पाण्डेय
हैदराबाद

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मेरी मृदु मुस्कान तुम्हीं से

मेरी मृदु मुस्कान तुम्हीं से  मन के नील गगन में गुंजित भावों को अमरत्व दिलाती, मेरे पथ को सज्जित करती ऐसी मृदु मुस्कान तुम्हीं से। जीवन के म...