मैं तेरे आँसू पी लूँ।


मैं तेरे आँसू पी लूँ। 

यहीं कहीं पर जीवन है इक बार तो मैं जी लूँ
तू मेरी खुशियाँ जी ले मैं तेरे आँसू पी लूँ।

कितनी बार उठे हैं गिरकर इन पथरीली राहों में
रोकर कितनी बार हँसे हैं इक दूजे की बाहों में
कल जो दर्द मिला था उसके जख्म आज मैं फिर सी लूँ
तू मेरी खुशियाँ जी ले मैं तेरे आँसू पी लूँ।

उम्र हमें अब ले आयी है यादों के मैखाने में
बीते दिन फिर छलक रहे हैं पलकों के पैमाने में
यादों में जो आह बसी है उन आहों को मैं जी लूँ
तू मेरी खुशियाँ जी ले मैं तेरे आँसू पी लूँ।

जीवन की ये सांध्य सुनहरी जाने कितनी देर चलेगी 
दूर क्षितिज को तकती आँखें क्या जाने कब कहाँ ढलेगी
दिल चाहे सपना बन जाऊँ मुझको पलकों में सी ले 
तू मेरी खुशियाँ जी ले मैं तेरे आँसू पी लूँ।

 ©✍️अजय कुमार पाण्डेय
        हैदराबाद
        19जून, 2023


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लेखक परिचय

लेखक परिचय अजय कुमार पाण्डेय 30 जुलाई 1974 को उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जनपद में जन्मे अजय कुमार पाण्डेय वर्तमान में हैदराबाद (तेलंगाना) में...