बदल जाती हैं।

बदल जाती हैं।

यादों को बाँध लो चाहे पलकें ये मचल जाती हैं
आहों में असर होगा तो जंज़ीरें पिघल
जाती हैं

कौन कहता है राहें रुक जाती हैं वहाँ तक जाकर
दो कदम साथ चलने से राहें खुद ही बदल जाती हैं

दिल के जज्बातों को कोई क्या रोकेगा भला
एक नजर देखने से आहें भी मचल जाती हैं

कौन कहता है कि किस्मत को बदल सकते नहीं
हौसला दिल में हो तो तकदीरें भी बदल जाती हैं

©✍️अजय कुमार पाण्डेय
        हैदराबाद
        26मई, 2023

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

श्री भरत व माता कैकेई संवाद

श्री भरत व माता कैकेई संवाद देख अवध की सूनी धरती मन आशंका को भाँप गया।। अनहोनी कुछ हुई वहाँ पर ये सोच  कलेजा काँप गया।।1।। जिस गली गुजरते भर...