अधूरे शब्द।

अधूरे शब्द।  

शब्द अधूरे छपे पृष्ठ पर उनको पूर्ण करूँ कैसे।

गंगा सा पावन मन लेकर
अंजुलि निर्मल जल भर कर
पग-पग पर चरण पखारा है
कितना कुछ जो वारा है
चाह मगर जो रुकी हृदय की उनका मूल गहूँ कैसे
शब्द अधूरे छपे पृष्ठ पर उनको पूर्ण करूँ कैसे।

आहत जितनी हुई चाहतें
ढूंढ रहा वही राहतें
सारे तर्क अधूरे क्यूँ हैं
आहों के फेरे क्यूँ हैं
आहों के इस चक्रव्यूह से ख़ुद को दूर करूँ कैसे
शब्द अधूरे छपे पृष्ठ पर उनको पूर्ण करूँ कैसे।

क्यूँ व्याकरण के सारे अक्षर 
पृष्ठ पलटते पलट गये
जो भी उत्तर लिखा कहीं भी
जाने क्यूँ सब उलट गये
फिर से इस कोरे कागज पर नव अक्षर अब गढूं कैसे
शब्द अधूरे छपे पृष्ठ पर उनको पूर्ण करूँ कैसे।

©✍️अजय कुमार पाण्डेय
        हैदराबाद
        27मई, 2023

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

श्री भरत व माता कैकेई संवाद

श्री भरत व माता कैकेई संवाद देख अवध की सूनी धरती मन आशंका को भाँप गया।। अनहोनी कुछ हुई वहाँ पर ये सोच  कलेजा काँप गया।।1।। जिस गली गुजरते भर...