प्रतीक्षा।

 



प्रतीक्षा             

मौन प्रतीक्षारत जीवन
करता है स्वीकार यहां
पंथ चुनौती देता है
कर लो अंगीकार यहां।

इक विश्वास उमड़ता हर पल
पल पल प्रति जीवन पथ पर
और खींचता जाता हमको
मंगलकारी जीवन पथ पर।

जीवन अपना रेल की तरह
साथ-साथ चलते हैं सुख-दुःख
अगणित पड़ाव मिलते पथ में
पर जीवन नहीं बदलता रुख।

ठहरा जो भी पथ में इसके
लोक उसे फिर भूला है
चलना जिसने स्वीकार किया
जग की बाहों में झूला है।

ठहरे पल में रुक जाता है
हो जाता है जीवन वंचित
चलता रहता जो इस पथ में
धैर्य, पुण्य करता वो संचित।।

✍️©️अजय कुमार पाण्डेय
    हैदराबाद
    20अगस्त, 2020

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ख़याल करता हूँ

ख़याल करता हूँ वतन को बाँटने वालों से सवाल करता हूँ, मैं आज भी उसी भारत का ख़याल करता हूँ। जो सच की बात करे उसकी आवाज़ दबती है, मैं ऐसे हर सि...