गांव में हाथी आया।


आप सभी के समीक्षार्थ एक बाल कविता-

 गांव में हाथी आया

आज गांव में हाथी आया
सभी बच्चों के मन को भाया
गोलू, मोलू, छोटू, मोटू
देख के सबका मन हर्षाया।

उसे देख सब लगे नाचने
आगे पीछे लगे भागने
हाथी को भी आनंद आया
सबके संग वो लगा नाचने।

कोई लाकर केला देता
गन्ना लाकर कोई खिलाता
सूंढ में अपने पानी भरकर
हाथी भी सबको नहलाता।

कान बजाता कभी वो अपना
सूंढ़ उठा कभी गाना गाता
बड़े मौज से खेल खेलता
सबके मन को वो बहलाता।

आज गांव में हाथी आया
आज गांव में हाथी आया।।

 ✍️©️अजय कुमार पाण्डेय
         हैदराबाद
         05जुलाई,2020

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग़ज़ल - आँखें भींग जाती हैं

ग़ज़ल - आँखें भींग जाती हैं  तुझे यादों में मिलता हूँ तो आँखें भीग जाती हैं तुझे मैं ख़त में लिखता हूँ तो आँखें भीग जाती हैं ​ तेरा चेहरा ही ब...