राम नाम आश्वासन है।

राम नाम आश्वासन है।  

राम नाम अभिनंदन है
राम नाम अभिवंदन है
राम नाम अनुरंजन है
राम नाम अभिवादन है।

राम नाम संताप मिटाए
राम नाम सम्मान दिलाये
राम नाम श्वासों में समाए
जीवन का अभिप्राय बताए।

श्रद्धा हैं व्यवहार राम हैं
ऊर्जा के प्रवाह राम हैं
सारा जग निर्भर है जिनपर
आदर, निष्ठा, पर्याय राम हैं।

राजधर्म का सम्मान किया
सबकी इच्छा का मान किया
वचनों के मर्यादा खातिर
निज स्वप्नों का बलिदान किया।

सदा सत्य के मार्ग चले
सिद्धांतों के प्रतिमान चले
प्रेम-भाव, त्याग, समर्पण
निष्ठा और सद्भाव चले।

दुर्गम पथ पर सदा चले
वनवास में भी गए छले
कितनी ही बाधाएं आयीं
सत पथ से अपनी नहीं टले।

आंखों के सारे स्वप्न चले
पुण्य, प्रताप, सत्कर्म चले
युग-युग की सीमाएं तोड़ीं
रामपथ पर बस राम चले।

कितनी ही चिंताएं झेलीं
पग-पग पर विपदाएं झेलीं
कर्तव्य मार्ग पर चले सदा
लाख भले शंकाएं झेलीं।

पथराई अहिल्या को तारा
अत्याचारी असुर संहारा
वचन दिया जो उसे निभाया
शरणागत का जीवन उद्धारा।

राम नाम ही ज्ञान योग है
बुद्धि, विवेक है, कर्म योग है
राम नाम है संकटहारी
राम नाम ही भक्ति योग है।

अंधकर जब जब बढ़ता है
व्योम पटल को ढंकता है
राम नाम आश्वासन देता
आशा का सूरज जगता है।

राम नाम ही पूजन है
राम नाम ही सृजन है
जीवन के घनघोर सिंधु में
राम नाम आश्वासन है।।

✍️©️अजय कुमार पाण्डेय
       हैदराबाद
       31मई,2020

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

प्यार में पीर लें पीर को प्यार दें

 प्यार में पीर लें पीर को प्यार दें एक दूजे को हम इतना अधिकार दें, के प्यार में पीर लें पीर को प्यार दें। एक कसक सी न रह जाये दिल में कहीं, ...