प्रतीक्षा

प्रतीक्षा

तुमसे सभी गीत हैं औ तुमसे सभी साज हैं।
तुममें बसे जिंदगी के मेरे सभी साज हैं।
मेरे मौन की यहाँ एक तुम्हीं आवाज हो,
तुममें मेरी जिंदगी की छुपे सभी राज हैं।

कि आ भी जाओ अब यहाँ ये रास्ते पुकारते।
छू के आधरों को मेरे बाँसुरी दुलारते।
यादों में तुम्हारे कैसे दिन मेरे गुजर रहे,
थक रही हैं पलकें मेरी राह को निहारते।

जो आ न सको तुम यहाँ तो दूर से पुकार लो।
तेरी यादों में बसूं इतना तो अधिकार दो।
बस यूँ ही बीत जाये न ये दिन इंतजार में,
आ के मेरी सपनों को फिर नया संसार दो।

©✍️अजय कुमार पाण्डेय
       हैदराबाद
      30अक्टूबर, 2023

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लेखक परिचय

लेखक परिचय अजय कुमार पाण्डेय 30 जुलाई 1974 को उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जनपद में जन्मे अजय कुमार पाण्डेय वर्तमान में हैदराबाद (तेलंगाना) में...