बाँसुरीवाला।

बाँसुरीवाला।  

लिए बांसुरी फिर आया हूँ
कितने ही सपने लाया हूँ
लाल, गुलाबी, नीले, पीले
रंगों की माला लाया हूँ।

आओ हिलमिल सारे आओ
नन्हे-मुन्ने प्यारे आओ
चुनमुन, गोपू, छुटकी, बड़की
सारे राजदुलारे आओ।

जितने रंग भरे जीवन में
सब रंग मैं संग लाया हूँ
बच्चे बूढ़े या हो कोई
सबका मैं बचपन लाया हूँ।।

✍️©️अजय कुमार पाण्डेय
       हैदराबाद
       23जुलाई,2020

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मेरी मृदु मुस्कान तुम्हीं से

मेरी मृदु मुस्कान तुम्हीं से  मन के नील गगन में गुंजित भावों को अमरत्व दिलाती, मेरे पथ को सज्जित करती ऐसी मृदु मुस्कान तुम्हीं से। जीवन के म...