योग।

योग।  

स्वस्थ संतुलित रखना है तो
मन का संयम रखना होगा
त्याग कर आलस्य सारे
योग सभी को करना होगा।

योग निरोगी रखता है
मन को योगी रखता है
चिंता सारी दूर भगाता
अंतस सुरक्षित रहता है।

योग से शक्ति मिलती है
जीव को भक्ति मिलती है
देह निरोगी रहता है।
मन में स्फूर्ति रहती है

जीवन जो सफल बनाना है
रिश्तों के फर्ज निभाना है
सजग रहें, चैतन्य रहें 
जन जन को समझाना है।

योग की शक्ति से हम सारे
रोगों को दूर भगा सकते 
चाहे जैसा भी मौसम हो
प्रतिरोधक क्षमता पा सकते।

योग की महत्ता दुनिया को
भारत ने बतलाया है
सेहत के लिए योग जरूरी
सबको अहसास कराया है।

धर्म-जाति से ऊपर उठकर
सब मिलकर के योग करें
छोड़ सभी विषाद मन के
सब इसका उपयोग करें।

योग का बस उद्देश्य यही
स्वास्थ्य शरीर का ना बिगड़े
स्वस्थ निरोगी काया हो सब
रोग कोई भी न पकड़े।

योग दिवस के ध्वज के नीचे
आज सभी को लाना है
समृद्ध हों खुशहाल हों सब
भारत स्वस्थ बनाना है।।

✍️©️अजय कुमार पाण्डेय
        हैदराबाद
        20जून, 2020

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग़ज़ल - आँखें भींग जाती हैं

ग़ज़ल - आँखें भींग जाती हैं  तुझे यादों में मिलता हूँ तो आँखें भीग जाती हैं तुझे मैं ख़त में लिखता हूँ तो आँखें भीग जाती हैं ​ तेरा चेहरा ही ब...