तुमको कोई कमी मिलेगी।

तुमको कोई कमी मिलेगी।

गहराई में जा कर देखो
तुमको कोई कमी मिलेगी
चेहरे पर हो भाव कोई
आंखों में पर नमी मिलेगी।

तेरे दिए सब घाव मिलेंगे
तुमने चले जो दांव मिलेंगे
गहराई में जा कर देखो
मुरझाए से भाव मिलेंगे।

सत्य कहा या झूठ कहा
प्रश्नों के भंडार मिलेंगे
छूट गईं जो बातें सारी
उन सबके अंबार मिलेंगे।

घायल मन की अंगनाई में
पीड़ित सब विश्वास मिलेंगे
गहराई में जा कर देखो
तेरे ही अभिशाप मिलेंगे।

हर पल तेरी राह चला मैं
आंख मूंद चुपचाप चला मैं
तेरी बस आशा थी मन में
हार सभी कुछ दांव चला मैं।

माना सारी खुशी मिलेगी
तुमको नई जिंदगी मिलेगी
गहराई में जा कर देखो
तुमको हर पल कमी मिलेगी।।

 ✍️©️अजय कुमार पाण्डेय
            हैदराबाद
            20जून,2020

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लेखक परिचय

लेखक परिचय अजय कुमार पाण्डेय 30 जुलाई 1974 को उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जनपद में जन्मे अजय कुमार पाण्डेय वर्तमान में हैदराबाद (तेलंगाना) में...