संघर्ष


संघर्ष।  

संघर्ष जीवन में प्रमुख है
संघर्षों से नहीं भागना
धैर्य, संयम, त्याग, तप का
संग तुम न त्यागना।

हैं कोटि कंटक मार्ग में
अवरोध कोटिशः मार्ग में
कर्मयोगी बन तू डटा रह
विश्वास न कभी त्यागना।

संग तेरे है धरा
गगन तेरे साथ है
सत्य का अनुगामी बन
वक्त तेरे साथ है।

अटल बन विचल नहीं
भयभीत हो किंचित नहीं
अंबर तेरा साम्राज्य है
संघर्ष कभी ना त्यागना।।

✍️©️अजय कुमार पाण्डेय
        हैदराबाद
        21मई, 2020

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मेरी मृदु मुस्कान तुम्हीं से

मेरी मृदु मुस्कान तुम्हीं से  मन के नील गगन में गुंजित भावों को अमरत्व दिलाती, मेरे पथ को सज्जित करती ऐसी मृदु मुस्कान तुम्हीं से। जीवन के म...