मिल गयी

     
               मिल गयी।  

तुम मुझे मिल गए
ज़िंदगी मिल गयी,
ख्वाब पूरे हुए
हर खुशी मिल गयी।।

दिल चुराने की अदा
सीखे तुमसे कोई,
लूट गए हम मगर
ज़िंदगी मिल गयी।।

इक पल की दूरी
अब सही जाए न,
हो कि तुमसे अलग
अब जिया जाए न।।

खुशनसीबी मेरी मुझको
तुम मिल गयी,
तेरी बाहों में मुझे
हर खुशी मिल गयी।।

अंधेरों से कह दो
अब मुझे डर नही,
तेरे रूप में 
रोशनी मिल गयी।।

तुम मुझे मिल गए
ज़िंदगी मिल गयी।।

©️✍️अजय कुमार पाण्डेय
         हैदराबाद
   ✍️15 मई, 2020✍️


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लेखक परिचय

लेखक परिचय अजय कुमार पाण्डेय 30 जुलाई 1974 को उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जनपद में जन्मे अजय कुमार पाण्डेय वर्तमान में हैदराबाद (तेलंगाना) में...