तुम पूछते हैं मेरी आँखों में समंदर कैसा है
क्या बताऊँ जो देखा वो मंजर कैसा है

जरा हवा क्या चली जो छुपने लगे ओट में
क्या बताऊँ उन्हें जो बीती बवंडर कैसा है

जिनको चाहा यहाँ स्वयं को भूलकर
हाथों में उनके ये खंजर कैसा है

जीतने को जीत लेते हम हर एक युद्ध को
पर दिल जो न जीते वो सिकन्दर कैसा है

माना उन्हें अब मेरी जरूरत नहीं है देव
पर ये बेचैनियों का समंदर कैसा है

✍️अजय कुमार पाण्डेय



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग़ज़ल - आँखें भींग जाती हैं

ग़ज़ल - आँखें भींग जाती हैं  तुझे यादों में मिलता हूँ तो आँखें भीग जाती हैं तुझे मैं ख़त में लिखता हूँ तो आँखें भीग जाती हैं ​ तेरा चेहरा ही ब...