मिरे गीत गाये जाएंगे।

मिरे गीत गाये जाएंगे।   

आज लिखे जो गीत यहाँ
कल वो दुहराये जायेंगे
प्यार की जब बात होगी
मिरे गीत गाये जाएंगे।।

प्रेम का ये पंथ ना फिर
सूना कभी होगा यहाँ
प्रीत का नव पुष्प हरपल
कलियाँ खिलाएंगी यहाँ।

राह कलियों से सुगंधित
गीतों से सजाये जायेंगे।
प्यार की जब बात होगी
मिरे गीत गाये जायेंगे।।

मौन कितनी ख्वाहिशों की
वो राहतें दब कर रहीं
हम कहें या ना कहें पर
वो चाहतें सुनती रहीं।

चाहतों के गीत सारे
सब गुनगुनाये जायेंगे।
प्यार की जब बात होगी
मिरे गीत गाये जायेंगे।।

आज मेरी राहतों का
अभि मीत है कोई नहीं
और मेरी चाहतों का
अभि गीत है कोई नहीं।

कल मिरी गुमनामियाँ भी
आवाजों में सज जायेंगे।
प्यार की जब बात होगी
मिरे गीत गाये जाएंगे।।

✍️©️अजय कुमार पाण्डेय
       हैदराबाद
       01जनवरी, 2021


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग़ज़ल - आँखें भींग जाती हैं

ग़ज़ल - आँखें भींग जाती हैं  तुझे यादों में मिलता हूँ तो आँखें भीग जाती हैं तुझे मैं ख़त में लिखता हूँ तो आँखें भीग जाती हैं ​ तेरा चेहरा ही ब...