बिटिया को आशीष।

बिटिया को आशीष।    

ओ मेरी प्यारी बिटिया सुन
जीवन की सारी खुशियां सुन
देख तुझे पुलकित होता मन
हँसती घर की गलियां सुन।।

जिस पल तू घर में आई
जीवन की बगिया मुस्काई
मरुधर से इस जीवन में
बसंत बहार तू ले आई।।

उदास जो तू हो, मुरझाए
घर के सभी खिलौने सुन।
तेरे हँसने से हँसता हैं
घर के कोना कोना सुन।।

है आशीष हमारा तुझको
जग की सारी खुशियां पाए
जीवन का हर पथ सुंदर हो
कदमों में कलियाँ बिछ जाए।।

तेरी खुशियाँ ही मेरे
जीवन का है सपना सुन।
और नहीं कुछ माँगू प्रभु से
पूरा हो तेरा सपना सुन।।

✍️©️अजय कुमार पाण्डेय 
 हैदराबाद
 29अगस्त, 2020

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मेरी मृदु मुस्कान तुम्हीं से

मेरी मृदु मुस्कान तुम्हीं से  मन के नील गगन में गुंजित भावों को अमरत्व दिलाती, मेरे पथ को सज्जित करती ऐसी मृदु मुस्कान तुम्हीं से। जीवन के म...