मेहनत अपनाना है।

मेहनत को अपनाना है।  


जीवन में जब जब हमको
नया सवेरा लाना है
त्याग कर अवसाद सारे
मेहनत हमें अपनाना है।

चल रहे कर्तव्य मार्ग पर
रुकना तेरा काम नहीं
प्रण जब ठाना है जीवन में
झुकना तेरा काम नहीं।

पथ की सब बाधाओं को
तुझको सरताज बनाना है।
त्याग कर अवसाद सारे
मेहनत हमें अपनाना है।।

✍️©️ अजय कुमार पाण्डेय
हैदराबाद

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पानी जैसा जीवन अपना

पानी जैसा जीवन अपना पानी जैसा जीवन अपना बह जाए चुपचाप। कभी नदी बन, कभी धार बन धोये सब संताप। पानी जैसा जीवन अपना बह जाए चुपचाप॥ कभी हिमालय क...