बाल कविता- इन्द्रधनुष से बचपन


इन्द्रधनुष सा बचपन।   

दूर गगन में मौसम न्यारा
इन्द्रधनुष निकला है प्यारा
रंग-बिरंगी छटा निराली
सतरंगी मोरों की आला।

आओ हिलमिल सारे आओ
सुन नन्हें, मुन्ने, प्यारे आओ
नभ का देखो रूप संलोना
रंग-बिरंगा जीवन पाओ।

ऊंच नीच की बेड़ी टूटे
राग-द्वेष सब पीछे छूटे
फूलों सा महके ये बचपन
प्रेम-प्यार की कोंपल फूटें।।

✍️©️अजय कुमार पाण्डेय
        हैदराबाद
       02जून,2020

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग़ज़ल - आँखें भींग जाती हैं

ग़ज़ल - आँखें भींग जाती हैं  तुझे यादों में मिलता हूँ तो आँखें भीग जाती हैं तुझे मैं ख़त में लिखता हूँ तो आँखें भीग जाती हैं ​ तेरा चेहरा ही ब...