प्रभु की आराधना।

प्रभु की आराधना।  

छोड़ दी मँझदार में ये नाव अब तेरे सहारे
है ये तेरे हाथ में कैसे मुझको तू उबारे
तू ही मेरी आस है औ तू मेरा विश्वास है
अब डुबो दे तू मुझे या पार मुझको तू उतारे।।

इस जिंदगी के युद्ध में हरपल तू मेरे साथ है
जो तू कह दे दिन हैं मेरे तू कहे तो रात है
तेरे दया के दीप से जगमगा रही है जिंदगी
मुझको क्या चिंता के मेरे सर पे तेरा हाथ है।।

आप ही हो अर्चना और आप ही आराधना हो
आप ही चिंतन हो मेरा औ आप ही साधना हो
आपसे ही हैं जुड़ी हर श्वासें जीवन की मेरे
जब उठे हाथ मेरे प्रभु बस आपकी अरचना हो।।

छोड़ दी मँझदार में ये नाव अब तेरे सहारे
है ये तेरे हाथ में कैसे मुझको तू उबारे।।

©️✍️अजय कुमार पाण्डेय
        हैदराबाद
       19मई, 2021

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लेखक परिचय

लेखक परिचय अजय कुमार पाण्डेय 30 जुलाई 1974 को उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जनपद में जन्मे अजय कुमार पाण्डेय वर्तमान में हैदराबाद (तेलंगाना) में...